अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार बहरैनी जनता ने बहरैन के वरिष्ठ धर्मगुरू शेख़ महमूद आली की गिरफ़्तारी की निंदा करते हुए उनके समर्थन में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने बहरैन की अमेरिका समर्थित सरकार के कामों को मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन बताते हुए शेख़ महमूद आली की तत्काल रिहाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने बहरैनी शासन के हाथों गिरफ़्तार सभी राजनीतिक कैदियों की आज़ादी की भी माँग की।
ज्ञात रहे कि आले ख़लीफ़ा सरकार ने मंगलवार को बहरैन के वरिष्ठ धर्मगुरू शेख़ महमूद आली को आयतुल्लाह शेख़ ईसा क़ासिम का समर्थन करने के अपराध में 6 महीने की कैद की सज़ा सुनाई है।
8 जनवरी 2018 - 17:28
समाचार कोड: 876400
आले ख़लीफ़ा सरकार ने मंगलवार को बहरैन के वरिष्ठ धर्मगुरू शेख़ महमूद आली को आयतुल्लाह शेख़ ईसा क़ासिम का समर्थन करने के अपराध में 6 महीने की कैद की सज़ा सुनाई है।