अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिका के साथी समझे जाने वाले जार्डन ने क़ुद्स मसले पर अमेरिका को दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि जार्डन इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करने वाला है।
इन दिनों मीडिया में उर्दन के बादशाह अब्दुल्लाह सानी की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह देश के राजनीतिक लीडरों के साथ मीटिंग में यह कहते सुने गए हैं कि हमारा पॉइंट ऑफ़ व्यू बिल्कुल साफ़ और मज़बूत है।
फ़िलिस्तीन के भविष्य के संबंध में कोई ज़रा सी भी बात हमारे लिए महत्व रखती है।
हैरत की बात तो यह है कि कुछ लोग हमें दी जाने वाली अमेरिकी मदद को फ़िलिस्तीनी समस्या से जोड़ कर देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर हमें सौ अरब डालर भी दिए जाए और क़ुद्स की समस्या को लेकर कोई सौदा किया जाए तो हम उन्हें बाय बाय बोल देंगे।
26 दिसंबर 2017 - 16:32
समाचार कोड: 874328
इन दिनों मीडिया में जार्डन के बादशाह अब्दुल्लाह सानी की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह देश के राजनीतिक लीडरों के साथ मीटिंग में यह कहते सुने गए हैं कि हमारा पॉइंट ऑफ़ व्यू बिल्कुल साफ़ और मज़बूत है।