20 दिसंबर 2017 - 04:41
अलीगढ़ में हिंदू जागरण मंच की धमकी, क्रिसमस नहीं मनाया जाए।

अलीगढ़ में हिंदू जागरण मंच ने ईसाई स्कूलों को धमकी दी है. हिंदू जागरण मंच ने कहा हिंदू बच्चों को क्रिसमस मनाने से रखें दूर रखें. ईसाई बच्चों के लिए अलग से क्रिसमस मनाएं.

अबनाः अलीगढ़ में हिंदू जागरण मंच ने ईसाई स्कूलों को धमकी दी है. हिंदू जागरण मंच ने कहा हिंदू बच्चों को क्रिसमस मनाने से रखें दूर रखें. ईसाई बच्चों के लिए अलग से क्रिसमस मनाएं.  वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्ती दिखाई है और सभी जिला पुलिस प्रमुखों को ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये है.
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आनन्द कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिये गये हैं कि वे ऐसी धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें. उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता एक संवैधानिक अधिकार है और पुलिस प्रशासन इसकी रक्षा के लिये समुचित कदम उठाएगी.अलीगढ़ में हिंदू जागरण मंच की धमकी, क्रिसमस नहीं मनाया जाए।