अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिका के सबसे अधिक बिकने वाले समाचार पत्र यू एस ए टुडे ने अपने एक लेख में लिखा है, जिसमें उस देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस हद तक बेकार बताया गया है कि उसको टॉयलेट साफ करने और जूते पालिश करने के लायक़ भी नहीं पाया गया। लेख में आया है कि ट्रंप ओबामा की लाइब्रेरी के टॉयलेट साफ़ करने या जॉर्ज डब्ल्यू बुश के जूतों पर पॉलिश करने के लायक़ भी नहीं है।
ज्ञात रहे कि यह लेख ट्रंप के उस ट्वीट के बाद छापा गया जिसमें उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की एक सीनियर महिला की आलोचना करते हुए कहा था कि यह एक ख़राब महिला है, उसने इलेक्शन के खर्च के लिए मुझसे विनती की और कहा कि मैं पैसों के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।
लेख में कहा गया है कि जो राष्ट्रपति इस तरह की गिरी हुई बात करे वह किस लायक़ है।
14 दिसंबर 2017 - 16:51
समाचार कोड: 872526
लेख में आया है कि ट्रंप ओबामा की लाइब्रेरी के टॉयलेट साफ़ करने या जॉर्ज डब्ल्यू बुश के जूतों पर पॉलिश करने के लायक़ भी नहीं है।