अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार अल्लामा ताहिरुलक़ादरी का कहना है कि मांग पूरी ना हो तो शासकों को जूते मार कर निकालना हमारा अधिकार है।तहरीके इन्साफ़ पीपुल्स पार्टी और पी एस पी के बाद क़ाफ़ लीग भी ताहिरुलक़ादरी की सहयोगी हो गई है। अवामी मुस्लिम लीग और मजलिस वहदत उल मुस्लिमीन ने भी सहयोग का ऐलान कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौधरी शुजाअत का कहना था कि नवाज़ शरीफ़ चले गए, अब शहबाज़ शरीफ़ की बारी है।
ताहिरउलक़ादरी का कहना था कि मांग पूरी ना होने पर शासकों को जूते मार कर निकालेंगे ।उनका कहना था कि जितनी देर होगी उतनी ही मांगें बढ़ती जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मजलिस वहदत उल मुस्लिमीन के प्रमुख राजा नासिर अब्बास जाफ़री ने भी ताहिरुल क़ादरी की तारीफ़ की।
इससे पहले मुस्लिम लीग के प्रमुख भी ताहिर क़ादरी के आवास पर पहुंचे और ताहिर क़ादरी का भरपूर सहयोग देने का ऐलान किया। उनका कहना था कि नवाज़ शरीफ़ अल्लाह की पकड़ में आ गए हैं, जुल्म को अंजाम तक पहुंचाने के लिए ताहिर क़ादरी के साथ हैं।
12 दिसंबर 2017 - 14:59
समाचार कोड: 872169