10 दिसंबर 2017 - 16:58
सीरिया के साथ संयुक्त सरहदों पर पूरा कंट्रोल: हश्दुश्शअबी

इराक़ की जनता, स्वयंसेवी कमेटियों और सिक्योरिटी फोर्स ने हज़रत रसूल अल्लाह स. के नाम से आज दूसरे दिन अपना फ़ौजी ऑपरेशन शुरू किया और अल जज़ीरा, अलअंबार और मूसल के बीच के क्षेत्रों से आतंकवादियों को भागने पर मजबूर कर दिया है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार इराक़ की जनता, स्वयं सेवी फ़ोर्सेज़ और सिक्योरिटी फोर्स ने सीरिया के साथ संयुक्त सरहदों पर पूरा कंट्रोल कर लिया है।
 अलमयादीन के सूत्रों के अनुसार इराक़ की जनता, सिक्योरिटी फोर्स ने सीरिया के साथ मिली सरहदों पर भी पूरा कंट्रोल कर लिया है। इराक़ की जनता, स्वयंसेवी कमेटियों और सिक्योरिटी फोर्स ने हज़रत रसूल अल्लाह स. के नाम से आज दूसरे दिन अपना फ़ौजी ऑपरेशन शुरू किया और अल जज़ीरा, अलअंबार और मूसल के बीच के क्षेत्रों से आतंकवादियों को भागने पर मजबूर कर दिया है।
 इराक़ की जनता एवं स्वयं सेवी फोर्सेज़ ने शुक्रवार को आतंकवादी गिरोह दाइश को अत्यधिक नुक़सान पहुंचाया जिसके परिणाम स्वरुप आतंकवादी शहरों में मौजूद अपने ठिकानों से सीरियन सरहद की तरफ़ फ़रार हो गए।
 ज्ञात रहे कि इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने देश में दाइश से युद्ध के समापन का एलान कर दिया है।