अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्लामी राष्ट्र ईरान के विदेश मंत्री के प्रवक्ता बहराम क़ासमी ने अपने बयान में कहा कि फ़िलिस्तीनी समस्या को भुला देने के सिलसिले में इस्राइल की सभी कोशिशें विफ़ल हो जाएंगी।
उन्होंने कहा कि ज़ायोनी सरकार को लगभग 70 साल हो गए हैं, और इस दौर में फ़िलिस्तीन की मज़लूम जनता ने इस्राइल के ज़ुल्म का बहुत हिम्मत और बहादुरी के साथ मुक़ाबला किया है, जबकि इस्राइल की सरकार ने पिछले 70 सालों में फिलिस्तीनियों का बेरहमी के साथ नरसंहार किया और बड़े पैमाने पर मानव अधिकारों की ख़िलाफ़ वर्ज़ी करते रहे।
ईरान के विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने कहा कि फिलिस्तीनियों ने पिछले 7 दशकों में इस्राइली जुल्म के खिलाफ़ अत्यधिक विरोध प्रदर्शन करके यह साबित कर दिया कि वह फ़िलिस्तीनी समस्या को भुलाने में इस्राइलियों की और उनके संगठन की हर कोशिश को विफ़ल बना देंगे।
30 नवंबर 2017 - 03:35
समाचार कोड: 869979