अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब के बादशाह शाह सलमान के बेटे और वली अहद मुहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोग से बादशाहत की दावेदारी मज़बूत कर ली है। ब्रिटेन के समाचार पत्र इंडिपेंडेंट ने सऊदी अरब की मौजूदा राजनीतिक सूरत-ए-हाल पर लिखा है कि वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के कारनामों के बाद हुक्मरान, खानदान, कारोबारी, सिक्योरिटी और मज़हब सब वली अहद के दबाव में आ गया है। समाचार पत्र के अनुसार इस एजेंडे पर अमल यक़ीनी हो गया है, जिसके बाद वली अहद मोहम्मद बिन सलमान सत्ता की दौड़ में आगे चल रहे हैं ।सऊदी अरब में एंटी करप्शन कमेटी के क्रेक डाउन में 11शहज़ादों, 4 मंत्री कई पूर्व मंत्री समेत 48 महत्वपूर्ण व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि गिरफ्तार लोगों की कुल तादाद 400 से ऊपर बताई जा रही है, गिरफ्तार किए जाने वालों में ट्रंप की आलोचना करने वाला खरब पति शहज़ादा वलीद बिन तलाल भी शामिल है।
10 नवंबर 2017 - 02:58
समाचार कोड: 865858
सऊदी अरब में एंटी करप्शन कमेटी के क्रेक डाउन में 11शहज़ादों, 4 मंत्री कई पूर्व मंत्री समेत 48 महत्वपूर्ण व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि गिरफ्तार लोगों की कुल तादाद 400 से ऊपर बताई जा रही है,