अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार हिज़बुल्लाह के सेक्रेटरी जनरल सय्यद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि हरीरी का त्यागपत्र सऊदी अरब के इशारों पर हुआ है, एवं उन्होंने हरीरी से इस्तीफ़े की मांग नहीं की थी। पत्र की शैली से पता चलता है कि उसे सऊदी अरब ने लिखवाया है, और हरीरी ने सिर्फ उसे पढ़ा है। उन्होंने कहा कि हरीरी के अचानक हुए सऊदी अरब के दौरे पर सभी लेबनानी अधिकारियों और राजनीतिक पार्टियों को आश्चर्य था और कुछ अनहोनी की आशंका भी थी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब दूसरे देशों के मामलों में हस्तक्षेप करता है, यहां तक की त्याग पत्र की भाषा एवं अंदाज़ क्या होना चाहिए यह भी उनका ही निर्णय होता है।
6 नवंबर 2017 - 18:03
समाचार कोड: 865079
पत्र की शैली से पता चलता है कि उसे सऊदी अरब ने लिखवाया है, और हरीरी ने सिर्फ उसे पढ़ा है।