अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरान के आई आर जी सी बल के क़ुद्स ब्रिगेड के जनरल क़ासिम सुलेमानी के पिता का देहांत हो गया, ईरान के विदेश मंत्री जवाद शरीफ़ ने शोक संदेश दिया एवं सहानुभूति प्रकट की। जवाद शरीफ़ ने कहा कि चेहलुम के अवसर पर आपके पिता के मृत्यु का समाचार हमें दुख देने वाला है, जवाद शरीफ़ ने आगे कहा कि आप जैसे बहादुर बेटे को पाल-पोसकर जवान करने वाले माता पिता महान हैं, एवं उनकी मृत्यु का हमें दुख है, इस दुख के समय हम आपके साथ हैं एवं आपके परिवार को संवेदना देते हुए मरने वाले के बख़्शिश मग़फ़िरत एवं उनके दरजात की बुलंदी की दुआ करते हैं।
2 नवंबर 2017 - 04:13
समाचार कोड: 864025
जवाद शरीफ़ ने कहा कि चेहलुम के अवसर पर आपके पिता के मृत्यु का समाचार हमें दुख देने वाला है, जवाद शरीफ़ ने आगे कहा कि आप जैसे बहादुर बेटे को पाल-पोसकर जवान करने वाले माता पिता महान हैं,