26 अक्टूबर 2017 - 16:55
दुश्मन इराक़ में मतभेद पैदा करने की ताक मेंः आयतुल्लाह नासिर मकारिम शीराज़ी

सऊदी अरब वह देश है कि जिस ने दाइश आतंकियों की सहायता कर के ईराक़ को तबाह करने की पूरी कोशिश की। अब यह गिरोह सऊदी अरब के साथ गठजोड़ कर रहा है

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार आयतुल्लाह नासिर मकारिम शीराज़ी ने 25 अक्टूबर 2017 को मस्जिद ए आज़म क़ुम में अपने दर्स के शुरुआत में पैग़ंबरे इस्लाम स. की हदीस की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि आप फ़र्माते हैं कि ज़िंदगी में घाटे का सौदा करने वाला वह इंसान है जो दूर-दराज़ की उम्मीदों की तलाश में अपने शरीर को बेकार बना देता है। और इस संबंध में उसकी ज़्यादा कोशिशें  कोई नतीजा देने वाली नहीं होतीं। और वह आरज़ूओं को प्राप्त करने में विफ़ल रहता है।
 आयतुल्लाह नासिर मकारिम शीराज़ी ने ईराक़ में मतभेद की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि ईराक़ में कुछ लोगों ने सऊदी अरब के साथ अनुबंध किया है,जो आश्चर्यजनक है। जब मैंने यह समाचार सुना तो अचंभित हुआ। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब वह देश है कि जिस ने दाइश आतंकियों की सहायता कर के ईराक़ को तबाह करने की पूरी कोशिश की। अब यह गिरोह सऊदी अरब के साथ गठजोड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईराक़ मतभेद का शिकार हो गया तो सभी सफ़लताऐं असफ़लताओं में बदल जाएंगी और दुश्मन भी इराक़ में मतभेद पैदा करने की ताक में है।