26 अक्टूबर 2017 - 03:06
अमेरिका से बदला लिया जाएगाः सरगई रियाबकोफ़

रूस ने अमेरिकी अधिकारियों को बता दिया है कि हम रूस के बारे में अंतरराष्ट्रीय क़ानून की ख़िलाफ वर्जी को कभी नज़रअंदाज नहीं कर सकते हम अपने साथ हुए इस व्यव्हार को हमेशा याद रखेंगे। अमेरिका को इन सब चीजों का जवाब दिया जाएगा,

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार रूस के विदेश मंत्री के सलाहकार सरगई रियाबकोफ़ ने कहा कि अमेरिका में रूसी राजनीतिज्ञों की जायदाद ज़ब्त करना अंतर्राष्ट्रीय कानून की खुली ख़िलाफ़वर्ज़ी है, रियाबकोफ़ ने इस बात की भी पुष्टि की कि अमेरिका ने फ्रांसिस्को में रूसी दूतावास को हमारे हवाले कर दिया है, हालांकि ज़ब्तशुदा जायदाद के बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है।
रियाबकोफ़ ने यह भी कहा कि रूस ने अमेरिकी अधिकारियों को बता दिया है कि हम रूस के बारे में अंतरराष्ट्रीय क़ानून की ख़िलाफ वर्जी को कभी नज़रअंदाज नहीं कर सकते हम अपने साथ हुए इस व्यव्हार को हमेशा याद रखेंगे। अमेरिका को इन सब चीजों का जवाब दिया जाएगा, इसलिए उसे हमारे जवाब के लिए तैयार रहना चाहिए।