20 अक्टूबर 2017 - 04:01
व्हाइट हाउस ने सीरिया पर लगाया आतंकवाद के ख़िलाफ़ सहयोग न करने का आरोप!!!!

हैरत की बात है कि व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने सीरिया की सरकार पर इल्जाम लगाया है कि वह रिक़्क़ा से दाइश का सफ़ाया करने के रास्ते में रोड़े अटका रही है, जबकि सच तो इसके विपरीत है और यह पूरा विश्व जानता है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार व्हाइट हाउस की प्रवक्ता sarah huckabee sandersने ऐलान किया है कि इराक़ी शहर मूसल को मिली आज़ादी के बाद सीरिया के शहर रिक़्क़ा की आज़ादी भी जल्द होने वाली है, जिससे यह साफ़ हो जाता है कि दाइश आतंकवादी इराक़ और सीरिया में समाप्त ही होने वाले हैं। उधर सीरिया ने ऐलान किया है कि दाइश आतंकवादियों को रिक़्क़ा से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है। हैरत की बात है कि व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने सीरिया की सरकार पर इल्जाम लगाया है कि वह रिक़्क़ा से दाइश का सफ़ाया करने के रास्ते में रोड़े अटका रही है, जबकि सच तो इसके विपरीत है और यह पूरा विश्व जानता है।