अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी उच्च अधिकारी नफ़्ताली बंट ने कहा है एक तरफ हमें अमेरिका को तैयार करना होगा कि वह ईरान पर कड़ी से कड़ी पाबंदियां लगाए जिससे उसकी कमर टूट जाए और वह परमाणु ऊर्जा और आर्थिक स्थिति के बीच किसी एक का चयन करने के लिए मजबूर हो जाए और दूसरी तरफ हमें खुद को ईरान से मुक़ाबला करने के लिए तैयार करना होगा, मैं दो वर्षों से इस्राइली कैबिनेट में हूँ, जो हम खो चुके वह तो खो चुके अब हमें आगे की चिंता करनी होगी और आत्मरक्षा के लिये तैयार रहना चाहिए, उन्होंने लेबनान का उल्लेख किया एवं कहा कि अगर हिज़बुल्लाह हमें मिसाइल हमलों से मारता है तो हम लेबनान को नष्ट कर देंगे।
ज़ायोनी अधिकारियों ने कहा कि "हमें संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ सहयोग करना और ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को विफल कर देना चाहिये और सीरिया में उसकी उपस्थिति को रोकना चाहिए।
28 सितंबर 2017 - 03:08
समाचार कोड: 856889
ज़ायोनी अधिकारियों ने कहा कि "हमें संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ सहयोग करना और ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को विफल कर देना चाहिये और सीरिया में उसकी उपस्थिति को रोकना चाहिए।