प्राप्त जानकारी के अनुसार यमन सेना और प्रतिरोध आंदोलन अंसारुल्लाह ने सऊदी अरब के अतिक्रमण के विरुद्ध जवाबी कार्रवाई करते हुए सऊदी अरब के नजरान में सऊदी सैन्य ठिकानों पर जम कर हमला किया । सूत्रों के अनुसार अंसारुल्लाह आंदोलन के ज्यालों ने सऊदी अरब के नजरान प्रान्त में सऊदी हथियार भंडार को हमलों का निशाना बनाते हुए आग के हवाले कर दिया । यमन सैन्य सूत्रों के अनुसार सेना के हमलों में यह हथियार भंडार बुरी तरह नष्ट हो गया तथा इस क्षेत्र में भीषण धमाके हो रहे हैं । यमन सेना ने नजरान में ही हुई एक मुठभेड़ में ३ सऊदी सैनिकों को हलाक कर दिया है।
15 अगस्त 2017 - 16:41
समाचार कोड: 848453
यमन सेना ने नजरान में ही हुई एक मुठभेड़ में ३ सऊदी सैनिकों को हलाक कर दिया है।