अबनाः अरब लीग में इराक़ के प्रतिनिधि हबीब सद्र ने कहा अगर अलहशदुश शअबी न होती तो आज आईएस आतंकवादी कई अरब देशों की राजधानियों में टहल रहे होते।
अरब लीग में इराक के प्रतिनिधि और मिस्र में इस देश के राजदूत हबीब सद्र ने इराक सार्वजनिक स्वयंसेवक सेना अलहशदुश शअबी को अरब दुनिया के नजात का दूत बताते हुए कहा कि अरब देशों को इस संगठन को धन्यवाद कहना चाहिए, उन्होंने कहा: मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि अगर यह संगठन न होता तो आईएस पहले अपने काले झंडे को बगदाद पर लहराता और उसके बाद दूसरे अरब देश उसका निशाना होते। तो उन सभी देशों को हशदुश शअबी को धन्यवाद कहना चाहिए कि जिसने आज मूसेल के अधिुकतर हिस्सों को स्वतंत्र करवा लिया है और सीरिया की सीमा तक पहुँच चुकी है।
13 जून 2017 - 13:46
समाचार कोड: 836238
अरब लीग में इराक़ के प्रतिनिधि हबीब सद्र ने कहा अगर अलहशदुश शअबी न होती तो आज आईएस आतंकवादी कई अरब देशों की राजधानियों में टहल रहे होते।