अबनाः ज़ायोनी वेबसाइट इस्राईल नेशनल का कहना है कि फिलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना आले सऊद के लिए बहुत बड़ा खतरा है। आले सऊद ईरान से भयभीत हैं उन्हें सैन्य सहायता की आवश्यकता है वह समझ चुके हैं कि आले सऊद के लिए इस्राईल बहुत ज़रूरी है । इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर फिलिस्तीन में अरब सत्ता की स्थापना हो जाये तो इस्राईल की वायु सेना अपने आरंभिक दौर में पलट जाएगी । पश्चिमी तट और अन्य क्षेत्रों के हाथ से निकल जाने के पश्चात् सऊदी अरब और अवैध राष्ट्र का सम्पर्क भी टूट जायेगा जो आले सऊद के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है । आले सऊद अभी यमन के हौसियों से लड़ने का हौसला नहीं रखते तो अलग फिलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना होने के बाद बदलते जॉर्डन और अन्य देशों से कैसे निपटेंगे ?
5 जून 2017 - 10:55
समाचार कोड: 834369
आले सऊद अभी यमन के हौसियों से लड़ने का हौसला नहीं रखते तो अलग फिलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना होने के बाद बदलते जॉर्डन और अन्य देशों से कैसे निपटेंगे ?