23 मई 2017 - 16:32
सऊदी अरब के शिया बहुल अल अवामिया शहर में चेन विस्फ़ोट।

आले सऊद ने कई दिनों से अलवामिया में स्थानीय शिया लोगों के विरुद्ध दमन चक्र चला रखा है जिसमे अभी तक ४ नागरिक शहीद हो गए हैं

सऊदी अरब के शिया बहुल क़तीफ क्षेत्र के अल अवामिया शहर में एक के बाद एक बम विस्फोटों की खबरे हैं । इस संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है । ज्ञात रहे कि आले सऊद ने कई दिनों से अलवामिया में स्थानीय शिया लोगों के विरुद्ध दमन चक्र चला रखा है जिसमे अभी तक ४ नागरिक शहीद हो गए हैं । आले सऊद देश - विदेश में विभिन्न बहानों से शिया समाज के विरुद्ध आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहती है ।