15 अप्रैल 2017 - 18:30
सीरियन मिसाइल प्रणाली अमरीकी युद्धपोत के लिए बड़ा खतरा।

बस्टियन प्रणाली में सम्मिलित ७५० मीटर प्रति सेकेंड की रफ़्तार से ३०० किलोमीटर रेंज तक मार करने वाली यखुन्त मिसाइल, अमेरिकी युद्धपोत के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

सीरियन सेना ने शईरात एयरबेस पर हुए अमेरिकी हमले के बाद अपनी मिसाइल रक्षा प्रणाली बस्टियन और रेडोत को अलर्ट कर दिया है । रूसी सूत्रों के अनुसार सीरियन सेना का यह क़दम भूमध्य सागर में तैनात अमेरिकी जंगी बड़े के लिए सीरिया पर हमले की सूरत में कड़ी चेतावनी है । ज्ञात रहे कि बस्टियन प्रणाली में सम्मिलित ७५० मीटर प्रति सेकेंड की रफ़्तार से ३०० किलोमीटर रेंज तक मार करने वाली यखुन्त मिसाइल, अमेरिकी युद्धपोत के लिए सबसे बड़ा खतरा है। वही १६०० किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से २७० किलोमीटर तक मार करने वाली रेडोत मिसाइल भी सीरियन सेना की प्रणाली में शामिल है । रूसी रक्षा विशेषज्ञ के अनुसार यह मिसाइल अमेरिकी बेडे को व्यापक स्तर पर हानि पहुँचाने में सक्षम है ।