इदलिब में हुए रासायनिक हमलों की आड़ में सीरिया पर बर्बरता पूर्वक मिसाइल बरसाने का आदेश पारित करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पूर्व में कई बार सीरिया पर हमले की अमेरिकी योजना का विरोध करते रहे हैं। पूर्व में कई अवसर पर उन्होंने सीरिया पर हमले की योजना की निंदा करते हुए कहा था कि सीरिया युद्ध में अमेरिकी की भागीदारी इस संकट को विश्व युद्ध में बदल सकती है । ज्ञात रहे कि हिलेरी क्लिंटन द्वारा सीरियन एयरबेस को सीरियन सेना की पहुँच से दूर करने के प्रस्ताव का ट्रम्प ने पुर जोर विरोध करते हुए कहा था कि रूस के सहयोगी पर हमला करना तीसरे विश्व युद्ध के आरम्भ का कारण बन सकता है । हिलेरी को कोई बताये कि सीरिया से जंग का मतलब यह है कि आप सिर्फ सीरिया नहीं अपितु परमाणु संपन्न रूस और ईरान के विरुद्ध युद्ध में सम्मिलित हो रहे हो ।
8 अप्रैल 2017 - 18:18
समाचार कोड: 822715
हिलेरी को कोई बताये कि सीरिया से जंग का मतलब यह है कि आप सिर्फ सीरिया नहीं अपितु परमाणु संपन्न रूस और ईरान के विरुद्ध युद्ध में सम्मिलित हो रहे हो ।