अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक में आतंकवाद के विरुद्ध तथाकथित अमरीकी गठबंधन ने मूसेल शहर के पास शरणार्थी कैम्पों पर बमबारी करके 230 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया।
अलअरबिया नेट की रिपोर्ट के अनुसार इराकी सुरक्षा बलों ने ऐलान किया है कि अमरीका के नेतृत्व में आतंकवाद का मुकाबला करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी मूसेल में शरणार्थियों पर हमला करके 230 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया है जिनमें औरतें और बच्चे भी शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार अब तक 130 लोगों के शव मलबे के नीचे से निकाले जा चुके हैं जबकि 100 शव अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
याद रहे कि इराक में आतंकवाद के विरुद्ध तथाकथित अमरीकी गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने अब तक या तो आतंकवादियों को हथियार दिए हैं या नागरिकों को अपने हमलों का निशाना बनाया है।




