अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार बग़दाद में सैन्य सूत्रों ने बताया कि आईएस के मुख्य सरगना और विदेशी तत्व, पश्चिमी मूसेल के रास्ते से सीरिया भागने के लिए सुरक्षित रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन स्वयंसेवी बल के जवानों ने इस प्रयास को विफल बना दिया।
एक और सूचना के अनुसार, इराकी सेना की ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन जनरल उस्मान अलगानमी ने कहा है कि आईएस के खिलाफ लड़ाई में केवल इराकी सुरक्षा बल भागीदार हैं जिनमें, सेना, पुलिस और सार्वजनिक स्वयंसेवी बल के जवान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी मूसेल में आईएस के विरुद्ध सैन्य अभियान बदस्तूर जारी है हालांकि आम नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर सेना अत्यंत सावधानी बरत रही है। आईएस आतंकी इराकी सेना के मुक़ाबले में आम नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
3 मार्च 2017 - 19:02
समाचार कोड: 815427
आईएस के मुख्य सरगना और विदेशी तत्व, पश्चिमी मूसेल के रास्ते से सीरिया भागने के लिए सुरक्षित रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन स्वयंसेवी बल के जवानों ने इस प्रयास को विफल बना दिया।