अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: सीरियाई आर्मी और स्वयंसेवकों ने मम्बज के उपनगरीय क्षेत्रों में अलबाब से रक़्क़ाह की ओर तुर्की सेना के आगे बढ़ने का रास्ता बंद कर दिया। तुर्की ने सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप करते हुए बीते अगस्त में फ़ुरात शील्ड के नाम से सैन्य कार्यवाही शुरू की थी जिस पर सीरिया नें कड़ा विरोध किया था।
सीरिया ने फ़ौजी सूत्रों के अनुसार सीरियन आर्मी ने तदमर के पश्चिम में अलमक़ाले और अलतमसील का नियंत्रण संभालते हुए हमस में अलहियाल पहाड़ी क्षेत्र को आतंकवादियों के कब्जे से आज़ाद करा लिया। दूसरी ओर तहरीरुशशाम नामक आतंकी गुट के सरग़ना अबू मुहम्मद अलजोलानी ने सोमवार की रात अपने एक वीडियो संदेश में कहा है हमस शहर पर हमले का ऐलान किया है। उसका कहना था कि पाँच सशस्त्र गुट हमस पर हमलावर हैं। अलजोलानी ने जेनेवा वार्ता में शिरकत करने वाले सीरिया विरोधियों की आलोचना करते हुए उनसे कहा है कि वह युद्ध के मैदान को लड़ाकों के हवाले कर दें।
यह ऐसी स्थिति में है कि सीरियाई प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त राष्ट्र के निर्णय के अनुसार वार्ता जारी रखे जाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा है कि सीरियान जनता का समर्थन जारी है और सीरिया में रक्तपात को समाप्त करने के लिए बातचीत के लिए सभी अवसरों से लाभ उठाया जाएगा।
28 फ़रवरी 2017 - 19:18
समाचार कोड: 814788
सीरियाई आर्मी और स्वयंसेवकों ने मम्बज के उपनगरीय क्षेत्रों में अलबाब से रक़्क़ाह की ओर तुर्की सेना के आगे बढ़ने का रास्ता बंद कर दिया।