22 फ़रवरी 2017 - 06:20
अमरीकी सुरक्षा परिषद के वरिष्ट अधिकारी ट्रम्प पर टिप्पणीकरने के आरोप में बर्खास्त।

अमेरिका सुरक्षा परिषद् के वरिष्ठ निदेशक क्रेग डीरे को एक गैर आधिकारिक प्रोग्राम में ट्रम्प पर टिप्पणी करने के आरोप में नौकरी से निकल दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका सुरक्षा परिषद् के वरिष्ठ निदेशक क्रेग डीरे को एक गैर आधिकारिक प्रोग्राम में ट्रम्प पर टिप्पणी करने के आरोप में नौकरी से निकल दिया गया है। क्रेग ने वुडरो विल्सन इंटरनेशनल विद्वान् सेंटर में ट्रम्प और उनके सलाहकार पर टिप्पणी की थी।
उन्होंने सुरक्षा परिषद और राष्ट्रपति के बीच सीधी बातचीत न होने पर नाखुशी जताई थी। क्रेग ने ट्रम्प की बेटी इवांका और दामाद पर भी टिप्पणी की थी उन्होंने ट्रम्प प्रशासन पर मैक्सिको मुद्दे को लेकर कड़ी टिप्पणी की थी। ज्ञात रहे कि क्रेग की नियुक्ति १४ फरवरी को अपने पद से इस्तीफ़ा देने वाले पूर्व राष्ट्रीय सलाहकार माइकल फेलिन ने की थी ।