16 फ़रवरी 2017 - 19:25
बहरैन, आले ख़लीफ़ा का अत्याचार, 5 विरोधियों को आजीवन कारावास।

अभी कुछ दिन पहले ही ३ लोगों पर निराधार आरोप लगा कर मृत्युदंड दे दिया गया था। कुछ रिपोर्टों के अनुसार दो और बहरैनी लोगों को सरकार मृत्युदण्ड दे सकती है।

अदालत ने कहा है कि यह लोग विस्फोटक पदार्थ रखने तथा सार्वजानिक संपत्ति एंव पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के दोषी हैं। इन लोगों पर २५० बहरैनी दीनार का जुर्माना लगाते हुए अदालत ने कहा कि इन लोगों को १४ अगस्त काण्ड के बाद गिरफ्तार किया गया था जब रास्ते से अवरोधक हटाते हुए एक बैग में धमाका हो गया था।
ज्ञात रहे कि बहरैन राजशाही ने अपने सियासी विरोधियों का जीना मुश्किल कर दिया है। अभी कुछ दिन पहले ही ३ लोगों पर निराधार आरोप लगा कर मृत्युदंड दे दिया गया था। कुछ रिपोर्टों के अनुसार दो और बहरैनी लोगों को सरकार मृत्युदण्ड दे सकती है। राजशाही अदालत ९ फरवरी में इन दोनों निर्दोष नागरिकों को अपराधी मान चुकी है।