8 फ़रवरी 2017 - 20:26
इराकी जवानों ने ४ आत्मघाती हमलावरों सहित दर्जनों आतंकियों को उतारा मौत के घाट।

नैनवा प्रान्त के पश्चिमी मूसेल के पास एक गांव में स्वंयसेवक बलों ने ४ आत्मघाती हमलावरों सहित दर्जनों आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है।

नैनवा प्रान्त के पश्चिमी मूसेल के पास एक गांव में स्वंयसेवक बलों ने ४ आत्मघाती हमलावरों सहित दर्जनों आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। स्वंय सेवक बलों ने इन झड़पों में आतंकियों की ३ गाड़ियों को भी बर्बाद कर दिया है। इराक एयरफोर्स की एक कार्यवाही में भी पश्चिमी मूसेल में दाइश से जुड़े २१ आतंकी मारे गए है इन हमलों में आतंकियों के ३ वाहन भी ख़त्म हो गए । इराकी एयर फोर्स ने दक्षिण पश्चिमी तलअफर में अलज़नाबीर में दाइश के एक ठिकाने पर भी बमबारी की।
दूसरी ओर इराकी पुलिस ने मूसेल शहर में दाइश से जुड़े एक ड्रोन को मार गिराया है। पश्चिमी रेमादी में एक सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में २ घायल और एक अधिकारी सहित एक जवान के लोगों के मारे जाने की खबर है।