7 फ़रवरी 2017 - 07:21
ईरान के आंतरिक मामलों और मिसाइल कार्यक्रम पर अमरीका का हस्तक्षेप मंज़ूर नहीं है।

ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ईरान के अंदरूनी मामलों और मिसाइल कार्यक्रम पर अमेरिका की बातों का कोई महत्व नहीं है। यह हमारे आंतरिक मामले हैं और ईरानी सरकार और जनता अपने हितों का फैसला लेने का अधिकार रखती है।

ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ईरान के अंदरूनी मामलों और मिसाइल कार्यक्रम पर अमेरिका की बातों का कोई महत्व नहीं है। यह हमारे आंतरिक मामले हैं और ईरानी सरकार और जनता अपने हितों का फैसला लेने का अधिकार रखती है। उन्होंने कहा कि ईरान - इराक युद्ध और हालिया घटनाओ ने हमे सिखाया है कि आप किसी सहायता की उम्मीद में हाथ पर हाथ रख कर नहीं बैठ सकते। उन्होंने कहा कि विरोधाभासी बाते की जा रही हैं कभी अमानवीय तो कभी शत्रुता के आधार पर और कभी कभी तो यह बातें धमकी की हदों तक जा रही है।
कुछ भी हो हमारे लिए यह बातें कोई महत्व नहीं रखती। उन्होंने कहा कि हम तीन दशकों से यह सब देखते चले आ रहे है लेकिन सच्चाई समय आने पर अपने आपको मनवा लेती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाज़ी होगा, देखते हैं अमेरिका देश और विदेशो में फैली उथल पुथल का सामना किस तरह करता है कुछ बोलने के बजाए ख़ामोशी से देखना अच्छा विकल्प है।