सऊदी अरब ने अपने जंगी बेड़े पर यमनी सुरक्षा बलों द्वारा किये गए हमले में दो सैनिकों के हताहत होने की बात कही है।
अरब गठबंधन सेना ने पश्चिमी यमन में अल हदीदह बन्दरगाह के पश्चिम में यमनी बलों की जवाबी कार्यवाही में २ सऊदी सैनिकों की मौत और ३ के ज़ख़्मी होने की खबर दी है।
ज्ञात रहे यमनी बलों ने सोमवार के दिन सऊदी युद्धपोत को अपनी जवाबी कार्यवाही में नष्ट कर दिया था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यमनी बलों ने इस युद्धपोत को उस समय लक्ष्य बनाया जब इस युद्धपोत से यमनी आबादी पर गोले दागे जा रहे थे।
1 फ़रवरी 2017 - 09:11
समाचार कोड: 808659
सऊदी अरब ने अपने जंगी बेड़े पर यमनी सुरक्षा बलों द्वारा किये गए हमले में दो सैनिकों के हताहत होने की बात कही है।