27 जनवरी 2017 - 12:56
इराक़ी सेना नें 3 कमांडर सहित 44 आतंकियों को किया ढेर।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अल-हश्दुश शाबी के कमांडर अदी अल खदरान ने दाइश के ३ उच्च कमांडरों सहित ४४ आतंकवादियों के मारे जाने की खबर दी है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अल-हश्दुश शाबी के कमांडर अदी अल खदरान ने दाइश के ३ उच्च कमांडरों सहित ४४ आतंकवादियों के मारे जाने की खबर दी है।
खदरान ने कहा है पिछले २४ घंटों में सुरक्षा बलों और हश्दुश शाबी पर होने वाले हमलों को नाकाम और सात गाड़ियों को तबाह करते हुए ४४ आतंकवादियों को मौत के घाट उत्तार दिया है।
उन्होंने कहा है पूर्वी सलाहुद्दीन में दाइश को भारी नुकसान उठाना पड़ा है इस ऑप्रेशन में वायु सेना ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
दूसरी तरफ कर्बला हम आ रहे है ऑपरेशन के कमांडर ने मूसेल के पास दो शहरों को आज़ाद करने की खबर दी है।