इंडोनेशिया की पुलिस ने आतंकवाद से मुकाबले में पिछले वर्ष 33 व्यक्तियों को हताहत और आतंकवादी कार्यवाहियों को निष्क्रिय बनाने के दौरान उसने 170 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इंडोनेशियाई अधिकारियों ने बताया है कि सीरिया से लौटने पर 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंडोनेशियाई अधिकारियों के अनुसार इन लोगों को अतिवादी और आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार आठ महिलाओं सहित कुछ इंडोनेशियाई नागरिक इस्तांबोल-जकार्ता फ्लाइट से शनिवार को स्वदेश पहुंचे जहां उन्हें सोकार्नो हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया।
इन लोगों को इंडोनेशिया की आतंकवाद निरोधी पुलिस के हवाले कर दिया गया है ताकि उनसे पूछताछ की जा सके।
इंडोनेशिया की पुलिस इस बात से चिंतित है कि इराक और सीरिया से लौटने वाले अतिवादी कहीं आधुनिकतम हथियारों से लैस होकर इस देश में हमला न करें जिसके दृष्टिगत उसने सीरिया और इराक से लौटने वाले व्यक्तियों की निगरानी कड़ी कर दी है।
कहा जा रहा है कि इराक और सीरिया में आतंकवादी गुटों की पराजय के बाद इन गुटों में शामिल आतंकवादी और अतिवादी तत्व अपने -अपने देशों को लौटेंगे।
डोनेशिया की पुलिस ने आतंकवाद से मुकाबले में पिछले वर्ष 33 व्यक्तियों को हताहत और आतंकवादी कार्यवाहियों को निष्क्रिय बनाने के दौरान उसने 170 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पिछले वर्ष जनवरी महीने में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में दाइश से संबंधित पहला आतंकवादी हमला हुआ था जिसे दक्षिण पूर्वी एशिया पहला आतंकवादी हमला समझा जाता है और इस हमले में चार व्यक्ति हताहत हुए थे।
23 जनवरी 2017 - 07:40
समाचार कोड: 806687
इंडोनेशिया की पुलिस ने आतंकवाद से मुकाबले में पिछले वर्ष 33 व्यक्तियों को हताहत और आतंकवादी कार्यवाहियों को निष्क्रिय बनाने के दौरान उसने 170 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।