अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में बड़ी क्षमता है लेकिन अब यह सिर्फ एक क्लब बनकर रह गया है। आश्चर्यजनक बात यह है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का सोशल मीडिया पर नया बयान सुरक्षा परिषद की ओर से इस्राईल विरोधी प्रस्ताव के बाद सामने आया है।
उन्होंने इस संदेश में अफसोस जताते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद में लोग जमा होते हैं, आपस में बातें करते हैं और अच्छा समय बिताते हैं लेकिन जनहित के बारे में कोई कदम आगे नहीं बढ़ाया जाता हैं।
27 दिसंबर 2016 - 17:44
समाचार कोड: 801160
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में बड़ी क्षमता है लेकिन अब यह सिर्फ एक क्लब बनकर रह गया है