17 अक्टूबर 2016 - 18:20
मूसेल को आईएस से मुक्त कराने के लिए इराक़ी सुरक्षा बलों की कार्रवाई शुरू।

इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर ऐबादी के फरमान के बाद इराकी सुरक्षा बलों ने मूसेल को वहाबी आतंकवादियों के नापाक वुजूद से मुक्त करने के लिए सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर ऐबादी के फरमान के बाद इराकी सुरक्षा बलों ने मूसेल को वहाबी आतंकवादियों के नापाक वुजूद से मुक्त करने के लिए सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। सैन्य कार्रवाई की शुरुआत के बाद इराकी सेना और कुर्द बलों ने मूसेल पर बमबारी शुरू कर दी है इराक़ी सुरक्षा बलों और कुर्द बलों को स्वयंसेवी बल हशदुश् शअबी का समर्थन भी हासिल है। हशदुश् शअबी ने मूसेल के दक्षिण में आईएस आतंकवादियों के मोर्चों को नष्ट कर दिया है आईएस आतंकवादियों के ठिकानों पर मिसाइलों और रॉकेटों की बारिश का सिलसिला जारी है। इराकी सेना के शीर्ष कमांडर ने मूसेल के नागरिकों से कहा है कि वह अपने घरों के अंदर रहे और घरों से बाहर निकलने की कोशिश न करें।