10 अक्टूबर 2016 - 15:10
ईरानी विदेशमंत्री ने अज़ादारों पर सऊदी हमले के विरुद्ध लिखा बानकी मून को पत्र।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के नाम पत्र भेजकर यमन की राजधानी सनआ में मजलिस में शरीक अज़ादारों पर सऊदी लड़ाकू विमानों की बमबारी की कड़े शब्दों में निंदा की है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के नाम पत्र भेजकर यमन की राजधानी सनआ में मजलिस में शरीक अज़ादारों पर सऊदी लड़ाकू विमानों की बमबारी की कड़े शब्दों में निंदा की है।
इरना की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि गुलाम अली ख़ुशरो ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ के पत्र के साथ अपना एक पत्र संयुक्त राष्ट्र को भेजा है जिसमें उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से कहा है कि वह मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ के पत्र को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक दस्तावेज़ के रूप में दर्ज करके प्रकाशित करें।