अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: यमन की राजधानी सनआ में हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की मजलिस के दौरान सऊदी अरब के बर्बर, आपराधिक और आतंकी हवाई हमले में 700 यमनी शहीद और घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने सनआ के दक्षिण में यमन के गृहमंत्री जलाल अल-रवीशान के बाप की ईसाले सवाब की मजलिस और मुहर्रम की अज़ादारी के दौरान अज़ादारों पर बमबारी की जिसके नतीजे में 144 लोग शहीद और 527 घायल हो गए हैं। मजलिस में सनआ के गवर्नर अब्दुल कादिर अल-हेलाल भी मौजूद थे जो सऊदी अरब के इस हवाई हमले में शहीद हो गए हैं। सनआ के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है अस्पतालों में खून कम पड़ गया है लोगों से रक्त दान करने की अपील की गई है घायलों में कुछ की हालत गंभीर है जिसके आधार पर बहुत से घायलों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
9 अक्टूबर 2016 - 19:55
समाचार कोड: 784547
यमन की राजधानी सनआ में हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की मजलिस के दौरान सऊदी अरब के बर्बर, आपराधिक और आतंकी हवाई हमले में 700 यमनी शहीद और घायल हो गए हैं।