अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक़ के करकूक प्रांत में हुए एक विस्फोट में दसियों आतंकवादी मारे गए हैं।
इराक के सोमरिया न्यूज चैनल ने खबर दी है कि आईएस के तत्वों के अड्डे में एक बम विस्फोट में कम से कम 16 आतंकवादी मारे गए हैं। मृतकों में आईएस के कई कमांडर भी शामिल हैं। इस विस्फोट में 17 आतंकवादी घायल भी हुए हैं। उधर नैनवा प्रांत से सांसद अहमद अलजबवरी ने बताया है कि स्वयंसेवी बलों ने आईएस के एक ड्रोन विमान को मार गिराया है। इस बीच अल-अंबार प्रांत में सैन्य अभियान के कमांडर इस्माइल अलमहलावी ने भी कहा है कि इराकी वायुसेना ने रेमादी शहर के पास आईएस के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया। इन हमलों में दर्जनों आतंकवादी हताहत हुए है और आतंकवादियों के सैन्य उपकरण भी नष्ट हो गए हैं।
28 सितंबर 2016 - 20:08
समाचार कोड: 782116
इराक़ के करकूक प्रांत में हुए एक विस्फोट में दसियों आतंकवादी मारे गए हैं।