अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इस्लामी रिपब्लिक ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमखानी ने कहा है कि ईरान के पास हर हमलावर को मुंहतोड़ जवाब देने की भरपूर क्षमता मौजूद है।
रिपोर्ट के अनुसार ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमखानी ने कहा है कि ईरान के पास हर हमलावर को मुंह तोड़ जवाब देने की भरपूर क्षमता है। अली शमखानी ने सुलह पर आधारित प्रदर्शनी के दौरे के दौरान कहा कि युद्ध अच्छी बात नहीं है और न ही ईरान ने कभी किसी से युद्ध शुरू किया लेकिन प्रतिरक्षा जरूरी है और प्रतिरक्षा के लिए ईरान को हमेशा तैयार रहना चाहिए। शमखानी ने कहा कि ईरान का किसी देश के खिलाफ हमले का कोई इरादा नहीं है लेकिन अगर ईरान के खिलाफ किसी ने आक्रामकता दिखाने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
22 सितंबर 2016 - 17:55
समाचार कोड: 780780
इस्लामी रिपब्लिक ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमखानी ने कहा है कि ईरान के पास हर हमलावर को मुंहतोड़ जवाब देने की भरपूर क्षमता मौजूद है