अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार अल असद ने दमिश्क में, भारत के विदेश मामलों के राज्य मंत्री एमजे अकबर के साथ बैठक में कहा कि सीरिया की जनता, राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद अपने देश और ज़मीन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बश्शार असद ने कहा कि आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में भारत जैसे सीरिया के बहुत से दोस्त देशों के समर्थन ने पश्चिमी और अरब देशों की ओर से थोपे गए युद्ध के विरूद्ध सीरियाई जनता के प्रतिरोध और दृढ़ संकल्प को दो बराबर कर दिया है।
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि पश्चिमी देशों और कुछ क्षेत्रीय देशों ने विभिन्न रूपों में सीरिया में आतंकवादियों का समर्थन किया है और मौजूदा संकट से बाहर निकलने के लिए सभी राजनीतिक समाधानों में रोड़े अटकाए हैं। विदेश मामलों में भारत के राज्य मंत्री एमजे अकबर ने भी आतंकवाद से मुकाबले सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर ताकीद की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में सीरियाई सेना की उपलब्धियों के लिए हर तरह के प्रयास करने की जरूरत है।
20 अगस्त 2016 - 15:54
समाचार कोड: 773269
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार अल असद ने दमिश्क में, भारत के विदेश मामलों के राज्य मंत्री एमजे अकबर के साथ बैठक में कहा कि सीरिया की जनता.................