अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार के दिन आतंकवादियों ने दक्षिण सीरिया के अलसबील और दरआ शहर के हवाई अड्डे पर मोर्टार गोले से हमला किया जिससे दो लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए हैं।
सीरिया से मिलने वाली एक और ख़बर के अनुसार लाज़किया के उत्तर में स्थित जबलुल क़िलह का नियंत्रण हासिल करने से सम्बंधित सीरियाई सेना के ऑप्रेशन के दौरान दसियों आतंकवादी हताहत और घायल हो गए हैं। आतंकवादी तत्व इस हार के बाद, तुर्की की सीमा की ओर भाग गए।
सीरियाई सेना गोता स़रकी में ऐसी हालत में आगे बढ़ रही है कि जब जिब्हतुन्नुस्रा के आतंकवादी भी सऊदी अरब से जुड़े आतंकियों को मारने पर आमादा हैं।
हलब में भी सीरिया की सेना ने कहा है कि उसने पूर्वी हलब की ओर सशस्त्र आतंकवादी समूहों की घुसपैठ का रास्ता बंद कर दिया है।
10 अगस्त 2016 - 18:29
समाचार कोड: 771169
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार के दिन आतंकवादियों ने दक्षिण सीरिया के अलसबील और दरआ शहर के हवाई अड्डे पर मोर्टार गोले से हमला किया जिससे दो लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए हैं