18 मार्च 2016 - 18:23
सीरियाई सेना नें दमिश्क़ के क़रीबी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को आज़ाद कराया।

सीरियाई सेना राजधानी दमिश्क़ के निकट स्ट्रैटेजिक क्षेत्रों को आतंकियों से पूरी तरह स्वतंत्र करा लेने में सफल हुई है।

सीरियाई सेना राजधानी दमिश्क़ के निकट स्ट्रैटेजिक क्षेत्रों को आतंकियों से पूरी तरह स्वतंत्र करा लेने में सफल हुई है।
सीरियाई सेना ने पूर्वी अलक़लमून क्षेत्र का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और वहां मौजूद आतंकियों को मार भगाया। इस आप्रेशन में अनेक आतंकी मारे गए।
इसी बीच सीरिया से यह सूचना भी मिली है कि आतंकी संगठनों के बीच आपसी लड़ाई भी तेज़ हो गई है। पश्चिमोत्तरी शहर इदलिब के निकट अहरारुश्शाम और जुन्दुल अक़सा नामक आतंकी गुटों के बीच भीषण झड़पें हुईं जिनमें बहुत से आतंकी मारे गए।
सीरिया में ज़मीनी स्तर पर यह घटनाएं एसे समय घट रही हैं कि जब जेनेवा में शांति वार्ता चल रही है।