ईरान व सीरिया के उप विदेश मंत्रियों ने आपसी रुचि के विषयों और सीरिया संकट के समाधान के प्रयासों के बारे में वार्ता की है।
ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और सीरिया के उप विदेश मंत्री फ़ैसल मिक़दाद ने सोमवार को होने वाली इस मुलाक़ात में सीरिया संकट के अंतिम परिवर्तनों और संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्तावों के अनुसार आतंकवाद से संघर्ष के मार्गों की समीक्षा की। इस मुलाक़ात के बाद अब्दुल्लाहियान ने आईआरआईबी समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि तेहरान ने रूस व अन्य पक्षों से कह दिया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, सीरिया की एकता, अखंडता और एकजुटता का समर्थन करता है और इसके सीरिया व क्षेत्र की शांति व स्थिरता के लिए लाभदायक मानता है।
ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा कि सीरिया के बंटवारे के मार्ग में उठने वाला हर क़दम, पूरे क्षेत्र के लिए गंभीर ख़तरा है और इस देश में कौन सी राजनैतिक व्यवस्था स्थापित हो इसका निर्धारण सीरियाई जनता को करना होगा।
15 मार्च 2016 - 06:13
समाचार कोड: 741119
ईरान व सीरिया के उप विदेश मंत्रियों ने आपसी रुचि के विषयों और सीरिया संकट के समाधान के प्रयासों के बारे में वार्ता की है।