24 फ़रवरी 2016 - 12:56
अमरीका ने किया पाकिस्तान को विमान बेचे जाने का बचाव।

अमरीका ने पाकिस्तान को एफ़-16 युद्धक विमान बेचे जाने का बचाव करते हुए कहा है कि पाकिस्तान अमरीका का घटक है और इस देश की सेना ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में काफ़ी साथ दिया है।

अमरीका ने पाकिस्तान को एफ़-16 युद्धक विमान बेचे जाने का बचाव करते हुए कहा है कि पाकिस्तान अमरीका का घटक है और इस देश की सेना ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में काफ़ी साथ दिया है।
अमरीकी विदेशमंत्री कैरी ने अमरीकी सिनेट की विदेशी मामलों की कमेटी के सवालों के जवाब देते हुए कह कि पाकिस्तानी सेना आतंकियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही कर रही है जिसके कारण हक़्क़ानी नेटवर्क के ठिकाने ध्वस्त हुए हैं और पाकिस्तान ने इस लड़ाई में बलिदान दिया है।
कमेटी के अध्यक्ष सिनेटर बाबर कारकर ने पाकिस्तान को एफ़-16 युद्धक विमान बेचे जाने का विरोध करते हुए एक पत्र लिखा था कि ओबामा प्रशासन को अमरीकी जनता का पैसा पाकिस्तान पर ख़र्च नहीं करने दिया जाएगा। कारकर ने पाकिस्तान पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि पाकिस्तान अब भी तालेबान, हक़्क़ानी नेटवर्क और अलक़ायदा को शरण दे रहा है।
अमरीकी विदेश मंत्री ने इसके जवाब में कहा कि हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ से होने वाली मुलाक़ात में कहा जा चुका है कि पाकिस्तान को आतंकियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करनी होगी।
अमरीकी विदेश मंत्रालय ने हाल ही में पाकिस्तान के लिए लगभग 86 करोड़ डालर का बजट मंज़ूर किया गया है जिसमें से 27 करोड़ डालर सैनिक उपकरणों के लिए रखे गए हैं। अमरीकी युद्ध मंत्रालय से जारी होने वाले बयान के अनुसार पाकिस्तान को जो एफ़-16 युद्धक विमान दिए जाएंगे उनकी कुल क़ीमत 70 करोड़ डालर है अतः 43 करोड़ डालर पाकिस्तान को अदा करने होंगे। अमरीकी कांग्रेस के पास इस सौदे को मंज़ूरी देने या ख़ारिज कर देने के लिए 30 दिन का समय है।