इराक़ के प्रधानमंत्री ने सरकार और इराक़ी कुर्दिस्तान के बीच तनाव कम करने की आवश्यकता पर बल दिया है।
हैदर अलएबादी ने सरकारी टीवी से बात करते हुए कहा कि कुर्दों और सरकार के बीच तनाव किसी के भी हित में नहीं है और इराक़ी कुर्दिस्तान की पृथकता के लिए रिफ़्रेन्डम कराए जाने से केवल स्थिति अधिक तनावपूर्ण होगी। गत सप्ताह इराक़ के राष्ट्रपति फ़ुआद मासूम ने भी इस देश की अखंडता व एकता पर बल देते हुए कहा था कि इराक़ी कुर्दिस्तान की स्वायत्तता और पृथकता, सरकार के लिए अनेक समस्याओं का कारण बनेगी।
ज्ञात रहे कि इससे पहले भी इराक़ी कुर्दिस्तान के क्षेत्र के नेता मसऊद बारेज़ानी ने कहा था कि वे इस क्षेत्र की स्वाधीनता के लिए रिफ़्रेन्डम कराएंगे।
16 फ़रवरी 2016 - 19:32
समाचार कोड: 735311
इराक़ के प्रधानमंत्री ने सरकार और इराक़ी कुर्दिस्तान के बीच तनाव कम करने की आवश्यकता पर बल दिया है।