22 अगस्त 2015 - 16:27
यमन में अंसारुल्लाह के एक वरिष्ठ नेता की हत्या कर दी गई

यमन के अंसारूल्लाह आन्दोलन के एक वरिष्ठ नेता की हत्या कर दी गई।

यमन के अंसारूल्लाह आन्दोलन के एक वरिष्ठ नेता की हत्या कर दी गई।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यमन के दक्षिण में स्थित अलहदीदा प्रांत में  अब्दुल अज़ीज़ अश्शरीफ़ की हत्या कर दी गई।  यमन की साइट-24 के अनुसार अब्दुल अज़ीज़, अंसारुल्लाह के सूचना मामलों के प्रभारी थे और उनपर ही हदीदा प्रांत की सुरक्षा का दायित्व था।
सूत्रों का कहना है कि अब्दुल अज़ीज़ अश्शरीफ़ की हत्या उस समय हुई जब वे अपने घर से निकल रहे हैं।  जैसे ही वे अपने घर से निकले वैसे ही उस विस्फोट में वे मारे गए जिसे आतंकवादियों ने रखा था।
दूसरी सूचना यह है कि सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने अलहदीदा प्रांत के एक बिजलीघर पर बमबारी की।  इसके अतिरिक्त इन विमानों ने सअदा प्रांत के मरान क्षेत्र में लगातार 21 बार बमबारी की।
ज्ञात रहे कि यमन पर सऊदी अरब की ओर से मार्च से बमबारी जारी है, जिसके दौरान हज़ारों यमनवासी हताहत और घायल हुए हैं।