सीरिया के सूचनामंत्री ने अपने देश के बारे में ईरान और रूस की नीतियों की प्रशंसा की है।
उमरान ज़ोबी ने सोमवार को सीरिया के बारे में ईरान तथा रूस की नीतियों के संबंध में कहा कि ये दोनों देश, सीरिया के मित्र हैं। उन्होंने कहा कि दोनों की नीतियां, आरंभ से ही दमिश्क़ की नीतियों के साथ रहीं जो थोपे गए संकट के बावजूद बदली नहीं। उमरान ज़ोबी ने कहा कि यद्यपि सीरिया और ईरान के दृष्टिकोणों को प्रभावित करने के लिए पश्चिमी संचार माध्यमों के दुष्प्रचार जारी हैं किंतु निश्चित रूप से ये प्रयास विफल रहेंगे।
सीरिया के सूचनामंत्री ने इसी प्रकार कहा कि सीरिया के बारे में वाशिंग्टन का दृष्टिकोण कभी भी सकारात्मक नहीं रहा है। उमरान ज़ोबी ने तुर्की तथा सऊदी अरब की आलोचना करते हुए कहा कि ये दोनों देश क्षेत्र में विध्वंसक भूमिका निभा रहे हैं।
इसी बीच सीरिया के विदेश उपमंत्री फ़ैसल मिक़दाद ने भी इस्लामी गणतंत्र ईरान और रूस को मित्र देश बताते हुए कहा है कि ये दोनों, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा के लिए प्रयासरत हैं। फ़ैसल मिक़दाद ने बल देकर कहा कि सीरिया की ओर से आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में ईरान ने हर प्रकार से सहयोग किया है।
27 अप्रैल 2015 - 18:31
समाचार कोड: 686794
सीरिया के सूचनामंत्री ने अपने देश के बारे में ईरान और रूस की नीतियों की प्रशंसा की है।