20 अप्रैल 2015 - 17:47
आयतुल्लाह सीसतानी केवल शियों के नहीं, पूरी इराक़ी जनता के लीडर।

इराक़ के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष प्रतिनिधि ने इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरु से पवित्र नगर नजफ़ में भेंटवार्ता की।

अबनाः इराक़ के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष प्रतिनिधि ने इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरु से पवित्र नगर नजफ़ में भेंटवार्ता की।
इराक़ की अलफ़ुरात न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार जॉन कूबीस ने सोमवार को पवित्र नगर नजफ़ की यात्रा में आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली सीस्तानी से मुलाक़ात में आतंकवाद और तकफ़ीरी आतंकवादियों के नियंत्रण से इराक़ के कुछ इलाक़ों की आज़ादी के लिए कार्यवाही के बारे में बातचीत की। उन्होंने आयतुल्लाह सीस्तानी से मुलाक़ात के बाद बल दिया कि वे केवल शीयों के नेता नहीं बल्कि पूरी इराक़ी जनता के आध्यात्मिक नेता हैं।
जॉन कूबीस ने कहा कि आयतुल्लाह सीस्तानी ने संयुक्त राष्ट्र संघ और इराक़ सरकार पर बेघर होने वाले इराक़ियों की ज़रूरतों को पूरा करने पर बल दिया। इसी प्रकार उन्होंने इराक़ी गुटों के बीच एकता और इस देश की संपूर्ण संप्रभुता पर बल दिया।