18 अप्रैल 2015 - 12:35
ईरानी सेना दुश्मन के मुकाबले के लिये हमेशा अलर्ट है।

ईरान के थल सेना प्रमुख ने कहा है कि शत्रुओं को जान लेना चाहिए कि ईरानी सेना को कभी भी चकमा नहीं दिया जा सकता।

अबनाः ईरान के थल सेना प्रमुख ने कहा है कि शत्रुओं को जान लेना चाहिए कि ईरानी सेना को कभी भी चकमा नहीं दिया जा सकता।
ब्रिगेडियर जनरल अहमद रज़ा पूरदस्तान ने तेहरान में नमाज़े जुमा के खुतबों से पहले अपने भाषण में इस बात का उल्लेख करते हुए कि आज संसार को प्रॉक्सी वॉर जैसे ख़तरों का सामना है, कहा कि इन परिस्थितियों में इस्लामी गणतंत्र ईरान अपनी प्रतिरक्षा क्षमताओं में पहले से अधिक वृद्धि कर रहा है। उन्होंने पश्चिमी एशिया, अफ़ग़ानिस्तान और इराक़ पर हमले में अमरीका का लक्ष्य, ईरान पर हमला करना बताया और कहा कि जब वे ईरान का मुक़ाबला करने में पूरी तरह से विफलहो गए तो उन्होंने नई रणनीति अपनाई और धार्मिक व सांप्रदायिक युद्ध आरंभ करवा दिए और इस्लाम की छवि बिगाड़ने के लिए आईएसआईएल, नुस्रा फ़्रंट और बोको हराम जैसे आतंकवादी गुटों को अस्तित्व प्रदान किया।
ईरान के थल सेना प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल अहमद रज़ा पूरदस्तान ने कहा कि यदि शत्रु ने कभी ईरान के विरुद्ध अपनी शैतानी नीयत को व्यवहारिक बनाने की कोशिश की तो इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना उसे पछताने पर विवश कर देगी।