15 अप्रैल 2015 - 19:19
 इराक़ में आईएसआईएल की हार, बीजी रिफाइनरी पर सेना का कंट्रोल।

इराकी सैनिकों ने तकफीरी आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल को हराकर बीजी रिफाइनरी का कंट्रोल कर लिया है।

अबनाःइराकी सैनिकों ने तकफीरी आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल को हराकर बीजी रिफाइनरी का कंट्रोल कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार तिकरित के उत्तरी शहर बीजी के मजिस्ट्रेट मोहम्मद अलजबूरी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आईएसआईएल आतंकवादियों को हराकर बीजी रिफाइनरी का कंट्रोल हासिल कर लिया है। बीजी रिफाइनरी की सुरक्षा पर तैनात सुरक्षा बलों ने आईएसआईएल के दसियों आतंकवादियों को मार कर रिफाइनरी पर पूरा कंट्रोल हासिल कर लिया है। उधर अमेरिकी गठबंधन के ड्रोन विमानों ने बीजी, फलूजा, मूसेल, रेमादी और संजार में आईएसआईएल के ठिकानों को निशाना बनाया है। इराक के सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने घोषणा की है कि बगदाद के पूर्वी क्षेत्र में आतंकवादी हमलों में पांच लोग हताहत और बीस घायल हुए हैं। इस बम विस्फोट में दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। इराकी अधिकारियों ने कहा है कि तुर्की सैन्य अधिकारी भी मूसेल वापस लेने के लिए इराकी बलों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। सूचना के अनुसार तुर्कमन और सुन्नी जवानों पर आधारित आठ सौ सैनिकों की इकाई को तुर्क अधिकारी अलशैखान सैन्य अड्डे में प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह सैनिक अड्डा मूसेल से बारह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।