अबनाः ईरान के विदेश मंत्री ने क़ज़ाख़िस्तान के अपने दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग के विस्तार पर बल दिया है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक़, सोमवार को क़ज़ाख़िस्तान की राजधानी आस्ताना के विश्वविद्यालय में भाषण देते हुए मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि दोनों देश एक दूसरे के अच्छे सहयोगी बन सकते हैं और तेहरान, विश्व बाज़ार तक पहुंच के लिए क़ज़ाख़िस्तान के लिए विशेष परिस्थितियां उत्पन्न कर सकता है। ईरान पर ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों और पश्चिम के प्रति ईरानी जनता के रोष के बारे में ज़रीफ़ का कहना था कि ईरानी जनता पश्चिम के प्रति सद्भावना नहीं रखती है और ईरान एवं पश्चिम के बीच समस्याओं के समाधान में समय लगेगा।
गुट पांच धन एक के साथ ईरान की परमाणु वार्ता के संबंध में ज़रीफ़ ने कहा कि वार्ता को लिखित समझौते में परिवर्तित करना एक कठिन कार्य है, इसलिए कि सामने वाले पक्ष का अपने वादों को निभाना चिंताओं का कारण है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों और द्वपक्षीय संबंधों को एक साथ आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।
विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने क्षेत्र में तकफ़ीरी आतंकावादी गुट आईएसआईएल की गतिविधियों के संबंध में कहा कि आतंकवाद के समर्थक यह जान लें कि आतंकी गुटों की गतिविधियां किसी एक क्षेत्र में सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि दूसरे क्षेत्रों तक फैल जायेंगी। काजगीवा विश्वविद्यलय ने जवाद ज़रीफ़ को डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि प्रदान की।
13 अप्रैल 2015 - 19:28
समाचार कोड: 683424
ईरान के विदेश मंत्री ने क़ज़ाख़िस्तान के अपने दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग के विस्तार पर बल दिया है।