11 अप्रैल 2015 - 19:29
आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने अरब देशों को काफ़िर बताया।

आईएसआईएल ने एक बुकलेट प्रकाशित करके यह दावा किया है कि केवल दो देशों के अतिरिक्त समस्त अरब देश काफ़िर हैं।

अबनाः आईएसआईएल ने एक बुकलेट प्रकाशित करके यह दावा किया है कि केवल दो देशों के अतिरिक्त समस्त अरब देश काफ़िर हैं।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार मूसिल के स्थानीय सूत्र ने बताया कि आईएसआईएल की ओर से प्रकाशित की जाने वाली इस बुकलेट में दावा किया गया है कि इराक़ और सीरिया में आईएसआईएल के नियंत्रण वाले दो क्षेत्रों के अतिरिक्त सारे अरब देश काफ़िर हैं।  इस बुकलेट के अनुसार आईएसआईएल, शुद्ध इस्लाम का प्रतिनिधित्व और प्रचार करता है।
आईएसआईएल की ओर से जारी बुकलेट में इस वैश्विक आतंकवादी गुट के समर्थकों से मांग की गई है कि वे काफ़िर देशों को छोड़कर ख़िलाफ़त वाले क्षेत्र में चले आएं।