अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबनाः ब्राता समाचार एजेंसी ने रिपोर्ट दी है कि इराक़ के उप प्रधानमंत्री भहाउल आरेजी ने घोषणा की है कि कुछ कारणों की वजह से अलअंबार, सलाहुद्दीन से पहले आईएसआईएल आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त हो जाएगा। अलआरेजी ने उन तर्कों का उल्लेख करते हुए कहा कि दियालह और सलाहुद्दीन में लगातार सफलता के बाद सेना के हौसले बढ़े हैं और इससे आतंकवादियों की हिम्मत जवाब दे रही है। अलआरेजी ने कहा कि दूसरी वजह यह है कि अलअंबार के कबीले, सेना के साथ अच्छा सहयोग कर रहे हैं और तीसरी वजह यह है कि सेना को भी आईएसआईएल के खिलाफ युद्ध में बहुत से अनुभव हासिल हुए हैं। इराकी उप प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि स्वयंसेवक बलों ने भी सेना के साथ शामिल हो कर आतंकवादियों को कुचलने के लिए सैन्य शक्ति में बढ़ोत्तरी की है। इराकी सेना इस समय नैनवा राज्य को आतंकवादियों के नापाक वुजूद से मुक्त कराने की तैयारी कर रही है और इसके बाद अलअंबार को पूरी तरह से मुक्त कराने के लिए कार्यवाही को शुरू करेगी।
10 अप्रैल 2015 - 19:29
समाचार कोड: 682609
ब्राता समाचार एजेंसी ने रिपोर्ट दी है कि इराक़ के उप प्रधानमंत्री भहाउल आरेजी ने घोषणा की है कि कुछ कारणों की वजह से अलअंबार, सलाहुद्दीन से पहले आईएसआईएल आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त हो जाएगा।